रोड साइड बांसुरी बजाने वाले का मीका सिंह ने किया सम्मान, घर लाकर शूट किया म्यूजिक वीडियो

7/24/2020 11:12:25 AM

मुंबई: मीका सिंह इंडस्ट्री के फेमस सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर में अनगिनत हिट्स दिए और आज प्रतिभाशाली सिंगर्स की सूची में उनका नाम गिना जाता है। वहीं मीका सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सिंह सिंगिंग वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में मीका सिंह ने एक नया वीडियो शेयर किया है जो कि एक नॉन फेमस आम आदमी के साथ वाला है। इस वीडियो में मीका सिंह इस व्यक्ति के साथ गाना गाते हुए वीडियो बना रहे हैं।

इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। मीका सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में बांसुरी बजाने वाला शख्स भी नजर आ रहा है। मीका सिंह वीडियो में बताते हैं कि इस शख्स का नाम नौशाद अली है। वीडियो में मीका कहते हैं कि नौशाद अली बहुत शानदार बांसुरी बजाते हैं।

वह मीका के घर की बिल्डिंग के बाहर बांसुरी बजा रहे थे। उसी दौरान मीका की उन पर नजर पड़ी। इसके बाद उन्होंने नौशाद को अपने घर में बुलाया और सोशल मीडिया पर उसकी एक झलक शेयर करने का फैसला किया।

बता दें कि मीका सिंह ने नौशाद अली के साथ मिलकर साल 1971 में आई फिल्म आप आए बहार आई का सुपरहिट गाना मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता पर एक वीडियो बनाया। वीडियो में मीका जहां कैसियो बजाते दिख रहे हैं। वहीं नौशाद ने बांसुरी बजाकर उसके साथ डूइट किया। इसके बाद  नौशद अली ने इस गाने के अलावा कोरा कागज था ये मन मेरा, गाने पर भी अपनी बांसुरी की धुन सुनाई।

 

View this post on Instagram

Met this guy on the road, I thought we should just have Chai and make him play his flute ... Now guys meet him...even if you can't spend money to help the needy you can support a talented person by making their video remember one thing , Your little time can change lives. #music #flute #bollywood #talent @musicandsoundofficial

A post shared by Mika Singh (@mikasingh) on

 

 

इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा-'मैं सड़क पर इस व्यक्ति से मिला। मुझे लगा हमें साथ चाय पीनी चाहिए और उनकी बांसुरी सुननी चाहिए। अब आप इनसे मिलिए। अगर आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए पैसे खर्च नहीं कर सकते हैं तो उसकी प्रतिभा को जरूर सपोर्ट करें। आपका थोड़ा का समय किसी की जिंदगी बदल सकता है।' फैंस मीका के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स उनकी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

Smita Sharma