गिरफ्तार हुआ आरोपी, सिंगर मीका सिंह के घर से चुराया था 3 लाख का समान

8/3/2018 1:37:15 AM

मुंबई: फेमस सिंगर मीका सिंह के घर हाल ही में हुई चोरी हुई थी। अब चोरी करने वाले 27 साल के व्यक्ति को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अंकित वासन के रूप में हुई है। उसने खुलासा किया कि वह 15 साल से गायक के साथ संपादक के तौर पर काम करता था। उसने गुप्त रूप से नकदी और कीमती सामान की चोरी की।


उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को जब मीका को इसकी भनक लगी तो आरोपी स्टुडियो से भाग गया और दो दिन तक मुंबई में ही छिपा हुआ था। पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई को वह दिल्ली आया और विकासपुरी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीन बैंक खातों में जमा कराये गए 50 हजार और पांच लाख रूपए बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से एक हार्ड डिस्क और स्टुडियो की चाबी भी बरामद हुई है।
 

Konika