आकांक्षा पुरी के बर्थडे पर मीका सिंह ने होस्ट की ग्रैंड पार्टी, गर्लफ्रेंड को अपने हाथों से खिलाया केक और दिए रोमांटिक पोज

8/27/2022 5:03:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रियलिटी शो मीका दी वोटी का स्वयंवर जीतने के बाद आकांक्षा पुरी काफी चर्चा में आ गई हैं। मीका सिंह ने शो में अपनी दुल्हन बनाने के लिए आकांक्षा का हाथ थामा था और इसके बाद कपल को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी बीच हाल ही में मीका सिंह ने आकांक्षा के बर्थडे पर मुंबई में शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की, जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक होते नजर आईं। पार्टी इनसाइड तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मीका सिंह ने आकांक्षा का हाथ थामकर उनका बर्थडे केक काटा और फिर अपने हाथों से उन्हें खिलाया भी।

 

इसके बाद सिंगर ने एक्ट्रेस के साथ जबरदस्त पोज भी दिए और माइक थामकर स्वयं गर्लफ्रेंड के लिए गाने भी गाए।

 

इस दौरान लाइम ग्रीन ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लगी, जबकि मीका सिंह ब्लैक आउटफिट में परफेक्ट दिखे।


कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

बता दें कि मीका सिंह और आकांक्षा पुरी 12 सालों से एक दूजे के अच्छे दोस्त हैं। 'मीका दी वोहटी' स्वयंवर में आकांक्षा को चुनकर सिंगर ने उन्हें अपनी जीवनसाथी के रूप में चुना। हालांकि कपल ने अभी तक शादी नहीं रचाई है, लेकिन अपनी फोटोज को लेकर जरूर चर्चा में रहते हैं।

Content Writer

suman prajapati