कोई भी शख्स कभी नहीं सोएगा भूखा‌: लॉकडाउन में मीका सिंह ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा खाना, विंदू दारा सिंह ने भी यूं की मदद

5/24/2021 10:18:06 AM

मुंबई: कोराना काल में हर कोई अपने तरीरे से एक-दूसरे की मदद कर रहा है। बी-टाउन स्टार्स भी लोगों की अपने तरीके से मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में सिंगर मीका सिंह का नाम भी शामिल है।

PunjabKesari

मीका सिंह अपने फाउंडेशन के जरिए गरीब व जरूरतमंद लोगों में खाना बांटने का काम‌ कर रहे हैं। हाल ही में मीका सिंह ने मुंबई के ओशिवरा स्थित एक बस्ती के बाहर पहुंचकर लोगों के बीच खाना बांटा।

PunjabKesari

इस दौरान मीका के साथ सिंगर भूमि त्रिवेदी और एक्टर विंदू दारा सिंह भी दिखे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुईं हैं। इस बारे में बात करते हुए मीका सिंह ने कहा-'हर आदमी यह सोच रखे कि वो हर दिन न सही बल्कि साल में एक बार भी लोगों के लिए लंगर लगाये तो इस देश में कोई भी शख्स कभी भूखा‌ नहीं सोएगा।'
PunjabKesari

बता दें कि मीका सिंह पिछले दो हफ्तों से मुंबई में घूम-घूमकर लोगों के बीच खाने के पैकेट्स बांट रहे हैं। मीका सिंह ने एक हजार से अधिक लोगों के लिए मुंबई में लंगर की व्यवस्था की है।

PunjabKesari

मीका सिंह ने खाने के पैकेट को लेकर कहा- खाने के पैकेट में कभी दाल-चावल, कभी राजमा-चावल तो कभी मीठा चावल होता है। इसके साथ ही लोगों में बिस्किट के पैकेट्स भी बांटे जाते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News