Pics:ईद पर पुलिस स्टेशन बिरयानी लेकर पहुंचे मीका सिंह, केक काट यूं सेलिब्रेट किया त्योहार

5/16/2021 1:05:01 PM

मुंबई: कोरोना काल में बाॅलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रहे हैं। मीका ने अपने एनजीओ के जरिए लोगों के लिए लंगर शुरू किया है। मीका ने केवल गरीबों के लिए बल्कि फ्रंटलाइट वर्कस के लिए काम कर रहे हैं।

ईद के मौके पर मीका सिंह कोरोना के कहर में काम कर रही मुंबई पुलिस के लिए बिरयानी लेकर पहुंचे। मीका ने इस त्योहार को पुलिस के साथ सेलिब्रेट किया।

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं तस्वीरों में मीका अपने हाथ से कर्मचारियों को बिरयानी परोसते दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने केक काटकर ईद का जश्न मनाया। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वह मीका के काम की तारीफ कर रहे हैं। 

बता दें कि कुछ दिन पहले मीका सिंह ने मुंबई के अंधेरी इलाके में गरीबों को खाना बांटा था। मीका ने सड़क से गुजरने वाले हर ऑटो को रोक उसमें मौजूद ड्राइवर और सवारियों 
तक को खुद खाना दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई के इलाके में गरीबों को पैसे बांटते थे। इसके साथ यह भी वादा किया था कि हर शख्स के घर राशन पहुंचाया जाएगा। 

Content Writer

Smita Sharma