आधी रात आकांक्षा पुरी संग घूमने निकले मीका सिंह की कार हुईं खराब तो भारी बारिश में भी  मदद को पहुंचे 200 फैंस!

7/19/2021 11:46:22 AM

मुंबई: सिंगर मीका सिंह बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस सिंगर्स में से एक हैं। उनकी तगड़ी फैन फाॅलिंग हैं जिसका उदाहरण 17 जुलाई की आधी रात को देखने मिला। दरअसल, मीका सिंह 17 जुलाई की रात एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ राहुल वैद्य और दिशा परमार की संगीत सेरेमनी से घर लौट रहे थे।

PunjabKesari

इस दौरान बहुत तेज बारिश हो रही जिस वजह से उनकी गाड़ी बीच सड़क में खराब हो गई। जब वहां मौजूद लोगों को पता चला कि सिंगर मीका सिंह की कार बीच सड़कर पर खराब हो गई है तो इसके बाद सैकड़ों की संख्या में मदद के लिए वहां बारिश के बीच में पहुंच गए।

PunjabKesari

मीका सिंह भी मदद के लिए आए लोगों को देखकर बेहद प्रभावित हुए और लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया। मीका ने कहा-'वहां हमारी गाड़ी खराब हो गई लेकिन देखो कितने लोग आ गए हेल्प करने। कम से कम 200 लोग हैं हेल्प करने के लिए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि मीका सिंह गानों के साथ-साथ बयानों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों की मीका सिंह सोशल मीडिया पर कमाल आर खान के साथ तूतू-मैंमैं को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे।मीका सिंह और केआरके का यह विवाद तब सामने आया जब केआरके के आपत्तिजनक बयानों के बाद मीका सिंह ने सलमान खान का पक्ष लेते हुए उनकी तीखी आलोचना की थी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News