मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आईलैंड, 7 नांव और 10 घोड़े, फैंस ने दी जमकर बधाइयां

9/29/2022 11:52:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने ही अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जाहिर है कि सिंगर को महंगी एक्सेसराइज, आलीशान गाड़ियों और बंगलों का काफी शौक है। इसी बीच मीका को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मीका सिंह ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय सिंगर हैं। इतना ही नहीं, आइलैंड ने क्वालिटी टाइम स्पेंड करते का मीका का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Celebrities (@bollycelebrities_)

 

मीका सिंह के इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर मौजूद इस वीडियो में वह बोट चलाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में बताया गया कि पोप सिंगर मीका सिंह ऐसे पहले इंडियन सिंगर हैं जिन्होंने प्राइवेट आइलैंड के साथ एक झील, 7 नांव और 10 घोड़े भी खरीदे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सिंगर का खूब बधाइयां दे रहे हैं। 

 


काम की बात करें तो मीका को हाल ही में रियालिटी शो 'स्वयंवर - मीका दी वोहटी' में देखा गया था। शो में सिंगर ने आकांक्षा पुरी को अपनी जीवनसाथी के रूप में चुना था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आ गए। 

Content Writer

suman prajapati