मीका सिंह दुबई में हुए गिरफ्तार, लगा सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप

12/6/2018 10:44:20 PM

मुंबईः मशहूर सिंगर अमरीक सिंह उर्फ मीका सिंह को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीका सिंह पर सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगा है। बता दें एक ब्राजील लड़की ने मीका पर सेक्सुअल हैरासमेंट आरोप लगाया है। खबरों की मानें तो मीका सिंह को बुधवार की रात तीन बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवती ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि वह उन्हें आपत्त‍िजनक तस्वीरें भेजते थे। मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में दुबई में थे। 

खबरों की मानें तो मीका सिंह को अबू धाबी की जेल में रख गया है। इस खबर की पुष्टि दुबई पुलिस ने की है। रिपोर्ट्स के अनुसार मीका एक बॉलीवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे। पकड़े जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत का भी प्रयास किया। बता दें 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को अपनी बर्थडे पार्टी में जबरन किस करने को लेकर फंसे थे। 

Pawan Insha