भरी महफिल में रणवीर ने अपनी 'मस्तानी' पर लुटाया खूब प्यार, हाथों में हाथ थाम रैंप पर उतरे 'दीपवीर' ने रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा
7/30/2022 10:12:46 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण टिनसेल टाउन में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। रणबीर-दीपिका कपल्स गोल्स देने से कभी नहीं चूकते। कई सालों की डेटिंग के बाद कपल ने 2018 में शादी कर ली और तब से सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी तस्वीरों से फैंस का दिल बना देते हैं। रणवीर और दीपिका की बड़ी फैन फॉलोइंग है।
अगर उन्हें साथ में देखने का मौका मिले, तो मानों फैंस की लॉटरी लग जाती है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार की शाम को हुआ।29 जुलाई को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टाइलिश अंदाज में रैंप पर उतरे। दोनों फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2022 के लिए रैंप वाॅक किया।
इवेंट में 'दीपवीर' का लुक और स्टाइल देखने लायक था। लुक की बात करें तो दीपिका मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं। दीपिका व्हाइट कलर के हैवी वर्क लहंगा में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं।
इस दौरान दीपिका ने लॉन्ग केप कैरी किया था। दीपिका ने अपने इस लुक को हैवी चोकर के साथ पूरा किया। हेयरस्टाइल से लेकर ज्वैलरी तक, हर चीज में दीपिका परफेक्ट लग रही थीं। वहीं रणवीर ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी में नजर आए।
ब्लैक कलर के कुर्ते और पायजामे के साथ बेहद खूबसूरत व्हाइट एम्ब्रोडिएरी वाला कोट पहना था। इस दौरान रणवीर के शूज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। णवीर ने फ्रिल्स वाले ब्लैक स्टाइलिश शूज पहने थे। रैंप पर दीपवीर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।
दीपिका ने रणवीर को गाल पर Kiss किया तो वहीं रणवीर ने भी उन्हें Kiss किया। दोनों का यूं एक दूसरे से प्यार जताना फैंस को काफी पसंद कर रहा है। फैंस दीपिका रणवीर की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे।अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका फिल्म ‘गहराइयां’ में दिखाई दी थीं। दीपिका जल्द ही पठान, फाइटर जैसी फिल्मों में दिखेंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
कलयुगी मां का कबूलनामा...बेटे ने देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था...डर के मारे कर दी हत्या

Recommended News

यात्रियाें की बढ़ती संख्या के चलते रेलवे ने चलाई 4 समर स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेगा इनका शेड्यूल

मोदी, बाइडन की यात्राओं के दौरान ‘शांति, समृद्धि, पृथ्वी और जन’ पर केंद्रित रहेगी वार्ता

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा सीबीआई में डीआईजी नियुक्त, चार पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति

अंतर्राज्यीय अवैध असला तस्कर को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार