सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक रैपर की गोली मारकर हत्या, दो साथियों की हालत गंभीर

11/2/2022 8:01:15 AM

मुंबई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद अब एक और रैपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस रैपर का नाम टेकऑफ है। मिगोस के रैपरटेकऑफ ने 28 की उम्र में अंतिम सांस ली। घटना के दौरान रैपर के दो साथी भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ह्यूस्टन में यह बॉलिंग कर रहे थे। दोपहर ढाई बजे का समय था, जब ये तीनों साथ थे। उसी समय इन पर गोली चलाई गई।

28 साल के रैपर की तो उसी समय मौत हो गई लेकिन उनके दो दोस्तों को आनन-फानन में हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां लहां कुआवो की हालत ठीक है। वहीं ऑफसेट गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी इस हत्या पर फैन्स दुख जाहिर कर रहे हैं। उनके दोस्त और जानने-चाहने वाले भी सोशल मीडिया पर उनको याद कर रहे हैं। 


बॉक्सर क्रिस जूनियर ने लिखा- 'टेकऑफ जमीन से जुड़े इंसान थे। वह कूल डूड थे। इस बात पर बिलकुल विश्वास नहीं हो रहा है कि अब वह हमारे बीच नहीं है। मुझे ये लिखना पड़ रहा है। एक और ब्लैक स्टार की बिनी वजह गोली मारकर हत्या कर दी गई। इंडस्ट्री में वाकई बदलाव की जरूरत है।'

 

डाइस खेलते समय हुआ हादसा

डाइस खेलते समय विवाद शुरू हो गया था और किसी ने उनको गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक जिस समय ये घटना हुई उस वक्त घटनास्थल पर करीब 40-50 लोग थे। इस घटना का एक फुटेज सामने आया है, जिसमें कुआवो को देखा गया है और कुछ लोग टेकऑफ को घेरे खड़े थे। इस घटना के बाद कुआवो ने मदद के लिए गुहार भी लगाई।

बता दें कि टेकऑफ का असली नाम किर्शनिक खारी बॉल था. उनका जन्म 1994 में जॉर्जिया में हुआ था। टेकऑ मिगोस के तीसरे नंबर के रैपर थे। इनके दो घायल साथी कुआवो और ऑफसेट ने भी इन्हीं के साथ रैपिंग शुरू की थी। 2011 में तीनों ने साथ मिलकर जुग सीजन को रिलीज किया, मिगोस के रूप में उनका पहला मिक्सटेप बाजार में आया था। उनके हर रीमिक्स को लोगों ने जमकर प्यार दिया।

Content Writer

Smita Sharma