माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन के इस मॉडल के साथ है समलैंगिक रिश्ते

3/29/2018 12:31:18 PM

लंदन: किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर अमेरिकी सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन लेस्बियन हैं। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश ग्लैमरस मॉडल और एक्ट्रेस कारा डेलेवेन के साथ उनके समलैंगिक रिश्ते हैँ। जानकारी के मुताबिक ये सारी बातें माइकल की 19 वर्षीय बेटी ने खुद कबूल की है। 

हाल ही में बहन पेरिस समलैंगिक रिश्ते पर बात करते हुए उनके भाई प्रिंस ने बताया कि अगर आज उनके पिता जीवित होते तो बेटी के इस च्वाइस पर उन्हें गर्व होता। 

प्रिंस ने कहा कि पिता को इस बात पर फक्र होता कि उनकी बेटी अपना रास्ता खुद चुन रही है, जो कि वह हमेशा से करती आई है। माइकल ने उन्हें सिखाया था कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, जिसमें नस्ल और लिंग जैसी चीजें भी शामिल होती हैं।

बता दें कि पेरिस और कारा एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। जैक्सन फैमिली भी पेरिस के इस चुनाव से बेहद खुश हैं। पिछले दिनों पेरिस और कारा एक-दूसरे को किस करते नजर आई थीं।

एक हफ्ते पहले जैक्सन ने पने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना और डेलेवेन का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें दोनों साथ में स्ट्रॉबेरी खा रही थीं और साल 2015 में आई फिल्म ‘कैरल’ देख रही थीं।

Konika