मिया खलीफा ने प्रियंका की चुप्पी पर उठाए सवाल-''ये मुझे बेरूत की बर्बादी पर शकीरा की खामोशी जैसा लग रहा है''

2/8/2021 3:35:55 PM

मुंबई: किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर रिहाना के अलावा कई विदेशी हस्तियों ने ट्वीट किए थे। इस लिस्ट में कभी पॉर्न स्टार रह चुकी मिया खलीफा का नाम भी शामिल है।उन्होंने किसान आंदोलन का हिस्सा बनीं महिलाओं का प्रदर्शन करते हुए तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मानवाधिकार उल्लंघन.... ये क्या हो रहा है ? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया?'#FarmersProtest। 

वहीं एक एक बार फिर अडल्ट स्टार ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए मिया खलीफा ने  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर सवाल उठाए। 

 

 

मिया खलीफा ने अपने ट्वीट कर लिखा-'क्या मिसेज जोनस कभी कुछ बोलेंगी? मुझे उत्सुकता है। यह मुझे बेरूत की बर्बादी पर शकीरा की खामोशी जैसा लग रहा है। खामोशी।' हालांकि इस ट्वीट पर कई लोगों ने मिया खलीफा को ही ट्रोल करते हुए बताया है कि प्रियंका काफी पहले किसान आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट कर चुकी हैं।

 

उन्होंने मिया को याद दिलाया कि प्रियंका पहले भी इस बारे में ट्वीट कर किसानों का समर्थन कर चुकी हैं। एक यूजर ने लिखा- 'हां, उन्होंने शुरूआत में इस बारे में बात की थी, उसके बाद नहीं।'

प्रियंका ने 6 दिसंबर 2020 को दिलजीत दोसांझ का ट्वीट रीट्वीट किया था। इसमें प्रियंका ने किसानों का समर्थन करते हुए लिखा था- 'हमारे किसान भारत के खाद्य जवान हैं। उनका डर दूर किया जाना चाहिए। उनकी मांगे पूरी होनी चाहिए। एक अच्छा लोकतंत्र होने के नाते हमें यह आश्वासन देना चाहिए कि इस समस्या का हल जल्द निकलेगा। '

 

Content Writer

Smita Sharma