शादी के बाद पहली बार पिंक कार्पेट पर उतरीं ईशा अंबानी, डीप नेक गाउन में दिखे क्लीवेज

5/7/2019 4:58:59 PM

लंदन: मेट गाला 2019 की शुरुआत न्यूयॉर्क में हो चुकी है। इस इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के चुनिंदा स‍ितारों ने श‍िरकत की। वहीं दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी ने भी अपनी एंट्री से इवेंट में चार चांद लगा दिए। पिंक कार्पेट के लिए ईशा ने डिजाइनर Prabal Gurung की खूबसूरत ड्रेस को चुना। गाला नाइट की थीम को ध्यान में रखते हुए ईशा ने डीप नेक लैवेंडर कलर का गाउन पहना था।

 

 

ईशा के इस खूबसूरत गाउन पर पूरे में फैदर और स्टोन वर्क हो रखा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने स्मोकी आईज के साथ शिमरी आईशैडो और ब्रॉन्ज मेकअप किया था, जो उनके लुक को दमदार बना रहा था।

 

 

अपने इस प्रिंसेस लुक के साथ एक्सेसरी में ईशा ने डायमंड ईयररिंग्स, रिंग्स और ड्रॉप ईयरिंग्स कैरी किए। हेयरस्टाइल में उन्होंने लूज कर्ल कर बालों को खुला कर एक साइड किया हुआ था।

 


 
बता दें कि ईशा इससे पहले साल 2017 में मेट गाला कार्पेट पर वॉक करती नजर आई थीं। ईशा ने मेट गाला 2017 के लिए मारिया ग्राजिया चिउरी का क्रिश्चियन डायोर गाउन पहना था। ईशा ने आनंद पीरामल के साथ 12 दिसंबर को सात फेरे लिए थे। इस शादी की चर्चा देश-विदेश तक में खूब हुई।

 

 

 

Konika