MerryChristmas के प्रमोशन में जुटीं कैटरीना कैफ, फैंस को पसंद आया विजय सेतुुपति का सादा अंदाज

1/5/2024 11:06:27 AM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैरी क्रिसमस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस खास मौके पर पहली बार फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फैंस के साथ मुलाकात की।

 

'मैरी क्रिसमस' का सॉन्ग भी हुआ रिलीज
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ फिल्म के निर्माताओं ने मैरी क्रिसमस का सॉन्ग 'नजर तेरी तूफान' भी रिलीज किया। जिसके लिरिक्स वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। ऐसा पहली बार है जब वरुण और प्रीतम ने साथ में किसी गाने पर काम किया है। गाने के रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।  यह फिल्म सिनेप्रेमियों को जनवरी की ठंड के साथ-साथ रोमांच का भी वादा करती है।


कोल्हापुरी चप्पल में दिखे विजय सेतुपति
इस दौरान कैटरीना सिंपल रेड कलर की प्रिटेंड वनपीस ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस की स्माइल और उनकी खूबसूरती देख फैंस की नजरें उनपर अटक गईं।

 इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय सेतुपति ने अपने सादगी भरे अंदाज से पूरी महफिल लूट ली। एक्टर ने जींस शर्ट के साथ कोल्हापुरी चप्पल पहनी थी।

ठंड के साथ आएगा थ्रिलर का मजा
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की यह फिल्म आपकी जनवरी को ठंड के साथ थ्रिलर बना देगी। इस फिल्म में राधिका आप्टे और संजय कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रमेश तौरानी, जया तौरानी, केवल गर्ग और संजय रॉउत्रे का टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स के साथ पहला सहयोग है। फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।   

Content Editor

Varsha Yadav