MOVIE REVIEW: मेरी प्यारी बिंदु

5/12/2017 4:47:06 PM

मुंबई: आज शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहली सरकार 3 और दूसरी मेरी प्यारी बिंदु इस पैकेज में दूसरी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। फिल्म में लीड रोल आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा का है। 

यह कहानी उपन्यासकार अभिमन्यु रॉय (आयुष्मान खुराना) की है जो मुंम्बई में रहता है लेकिन घरवालों के सरप्राइज की वजह से कोलकाता जाता है। वहां उसे अपने बचपन की याद आने लगती है जब पहली बार उसने पड़ोस की बिंदु (परिणिती चोपड़ा) से मुलाकात की थी।

स्टोरी फ्लैशबैक में जाकर 80 और 90 के दशक की यादों को ताजा कर देती है। बचपन, स्कूल और कॉलेज के बाद कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से बिंदु अपना घर छोड़कर भाग जाती है और अभिमन्यु अकेला हो जाता है। एक तरफ जहां अभिमन्यु पढ़ाई के लिए साउथ चला जाता है वहीं बिंदु भी आस्ट्रेलिया-पेरिस होते हुए गोवा पहुंचती है जहां उसे अभिमन्यु मिलता है। कहानी फिर से फ्लैशबैक और प्रेजेंट डे में आगे बढ़ती जाती है। बिंदु को सिंगर बनना है और अभिमन्यु को राइटर, आख़िरकार कहानी को क्या अंजाम मिलता है ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।