पाकिस्तान में आई बाढ़ पर बॉलीवुड की चुप्पी को मेहविश हयात ने बताया ''कानफोडू'', कहा- आप लोगों के एक-दो शब्द भी बहुत हैं

9/4/2022 4:53:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान इस वक्त कुदरती मार को झेल रहा है। पाकिस्तान में बाढ़ आई हुई हैं और वहां के लोग काफी तंगी से गुजर रहे हैं। ऐेसे में वहां के सेलिब्रेटीज अपने फैंस से बाढ़ पीड़ितों की मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तानी कलाकार मेहविश हयात ने बॉलीवुड सेलेब्स की पाकिस्तानी बाढ़ पर चुप्पी पर नाराजगी जताई है।

PunjabKesari;

मेहविश हयात ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड से जुड़े लोगों की चुप्पी कानफोडू है। परेशानी की कोई राष्ट्रीयता नहीं होती, कोई रंग नहीं होता और धर्म से ऊपर होता है। यह सबसे अच्छा समय है कि हम पॉलिटिक्स से ऊपर उठे और पाकिस्तान में बसे अपने फैंस की चिंता करें। हमें दुख हो रहा है। आप लोगों के एक या दो शब्द भी बहुत है।'

PunjabKesari

 

बता दें, इससे पहले एक्ट्रेस माहिरा खान ने और हुमायूं सईद ने भी सोशल मीडिया के जरिए बाढ़ प्रभावितों के लिए लोगों से मदद करने की अपील की थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News