भारती सिंह ने अपने हाथों में लगवाई हर्ष के नाम की मेहंदी, आज बंधेगे शादी के बंधन में

12/3/2017 1:34:31 PM

मुंबई: टीवी कॉमेडियन क़्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह हर्ष के साथ आज 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वैसे भारती की कॉमेडी एेसी है कि सबको लोटपोट कर देती हैं।

उनकी क्यूटनेस को देखकर सभी बेहद खुश होते हैं। भारती ने बहुत मेहनत और स्ट्रगल से ये मुकाम हासिल किया है। सभी को हंसाने और खिलखिलाने वाली भारती अब विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं।

हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह हर्ष के नाम की मेंहदी लगवाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान भारती ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आईं। तस्वीरों में भारती काफी खुश लग रही है। भारती-हर्ष की मेंहदी सेरेमनी में शामिल होने भारती की खास दोस्त सनाया भी पहुंची। इनके अलावा अनीता हंसदानी, कॉमेडी के स्टार राजु श्री वास्तव भी पहुंचे।