महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बारिश के मौसम से पहले महबूब स्टूडियो होगा क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील

5/22/2020 2:49:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. लॉकडाउन के बावजूद भी देश में आए दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख तक पहुंच गई है। ऐसे में सरकार कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखने के लिए व्यवस्था बना रही है। अब तक कई सरकारी अदारों को  क्वारटाइन सेंटर में तब्दील कर दिया गया है, लेकिन अब मुंबई के प्रसिद्ध महबूब स्टूडियो को भी क्वारटाइन सेंटर में तब्दील करने की तैयारियां की जा रही है।

कोरोना पॉजिटिव लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला लिया है। जिसके चलते मुंबई महबूब स्टूडियो जल्द ही क्वांरटाइन सेंटर में तब्दील कर दिया जाएगा।

हाल ही में मुंबई के संरक्षक मंत्री असलम शेख और आदित्य ठाकरे ने महबूब स्टूडियो पहुंचकर जायजा लिया और 1000 बैड लगवाने का इंतजाम किया। बता दें सरकार ने बंद पड़ी शूटिंग के चलते ऐसा फैसला लिया है। बारिश के मौसम से पहले ही महबूब स्टूडियो को क्वारंटीन सैंटर में बदल दिया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें, महबूब स्टूडियो की स्थापना 1954 में महबूब खान ने की थी। सबसे पहले वहां साल 1957 में फिल्म 'मदर इंडिया' की शूटिंग हुई थी। जॉनी मेरा नाम, आपका सुरूर, हाउसफुल 2, दबंग 2, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों की शूटिंग भी महबूब स्टूडियो में ही हुई है। 

Edited By

suman prajapati