Janmashtami 2021:नन्हा कान्हा बने दिवंंगत चिरंजीवी सर्जा के बेटे, जूनियर चीरू की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

8/30/2021 4:37:57 PM

मुंबई: 30 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर छोटे बच्चे राधा और कान्हा के वेष में नजर आए। बाॅलीवुड स्टार्स ने भी ने भी अपने बच्चों को कान्हा के रंग में रंगा। इस खास मौके पर दिवंगत कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा का बेटा भी नन्हा कान्हा बना।

कान्हा बने जूनियर चिरू की तस्वीर चिरंजीवी की पत्नी मेघना राज सरजा ने अपने इंस्टा पर शेयर की। शेयर की तस्वीर में जूनियर चिरू मेहरून धोती और गले में नेकलेस पहने दिख रहे हैं।उन्हें एक पोनी की है।

वहीं मेघना सी-ग्रीन कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर में हैं,जिसमें जूनियर चिरू सोफे पर बैठे दिख रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj)


बता दें कि चिरंजीवी सरजा का निधन 7  जून 2020 को उस वक्त हुआ था जब देश कोरोना काल की मार जूझ रहा था। महज 37 साल के चिंरजीवी सरजा हार्टअटैक का शिकार हुए थे। उनकी आकस्मिक मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा था। जब चिरंजीवी सरजा का निधन हुआ तब उनकी पत्नी मेघना राज सरजा 5 महीने के प्रेग्नेंट थी। मेघना के घर 22 अक्टूबर 2020 को एक प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी थी। 

 

Content Writer

Smita Sharma