दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं ब्रिटिश राजघराने की बहू मेगन मार्कल,वैलेंटाइन डे पर शेयर की खुशखबरी

2/15/2021 9:24:38 AM

लंदन: ब्रिटिश राजघराने की बहू मेगन मार्कल ने वेलेंटाइन डे के मौके पर पूरी दुनिया के साथ एक खुशखबरी शेयर की। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।

PunjabKesari

प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों अपने यहां दूसरी संतान को जन्म देने से पहले बहुत खुश हैं हालांकि प्रवक्ता की ओर से यह नहीं बताया गया है कि मेघन दूसरी बार किस तारीख या किस महीने में मां बनेंगी लेकिन एक वायरल तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari

वायरल तस्वीर में कपल के पेड़ के नीचे बैठा दिख रहा है। तस्वीर में जहां प्रिंस हैरी पेड़ का सहारा लिए बैठे हैं। वहीं मेगन उनकी गोद में सिर रखे लेटी हैं। तस्वीर में मेघन का बेबी बंप साफ दिख रहा है। 

PunjabKesari

 

पिछले साल हुआ था मिसकैरेज

 मेगन मर्केल को पिछले साल जुलाई में मिसकैरेज हुआ था। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक लेख में खुलासा करते हुए कहा था कि बेटे आर्ची की देखभाल करते हुए यह घटना घटी थी। उन्होंने बताया-आर्ची का डायपर बदलने के बाद, मुझे एक तेज ऐंठन महसूस हुई।

PunjabKesari

मैं उसे अपनी बाहों में लिए फर्श पर गिर गई।मुझे पता था मैंने अपना दूसरा बच्चा खो दिया है। प्रिंस हैरी और मेगल मर्केल मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।  मेघन ने  मई 2019 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम आर्ची है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News