हैरी की शाही शादी में नहीं आएंगे मेगन के पिता, जानें कौन निभाएगा रस्म

5/18/2018 2:11:56 AM

लंदनः 19 मई को प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रैस मेगन मार्कल की शादी होने वाली है। दोनों की सगाई नवंबर 2017 में हुई थी, जिसके बाद से ही लोग प्रिंस हैरी की होने वाली की पत्नी मेगन मार्कल के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखे। लोगों ने उनके बारे में गूगल पर सर्च करना शुरू किया।

बता दें इस शाही शादी में दुनिया भर से खास मेहमान शामिल होने के लिए आ रहे हैं। वहीं, मेगन की परिवार की बात करें तो खबरों के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि वह अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं हो रहे। इसके पीछे भी एक खास कारण भी बताया जा रहा है। 

खबरों की मानें तो मेगन के पिता ने बताया था कि कुछ दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था। शादी से पहले उनके दिल की सर्जरी होनी भी बहुत जरूरी है। यही खास कारण है कि वे 19 मई को होने वाली अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं होंगे। इस खबर से पहले यही कहा जा रहा था कि शादी में मेगन के पिता शादी में शामिल होकर जरूरी रस्में निभाएंगे लेकिन अब मेगन की मां शादी की रस्में निभाने के लिए उनके साथ होंगी। हालांकि ठोस रूप से यह नहीं कहा जा सकता कि मेगन के पिता शादी में शामिल हो पाएंगे या नहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News