कोरोना की चपेट में आए साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी, होम क्वॉरंटाइन में 65 का एक्टर
11/9/2020 12:45:12 PM
मुंबई: तेलुगू मेगास्टार चिरंजीवी डेडली कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी। एक्टर ने तेलुगू और इंग्लिश में पोस्ट जारी कर फैंस को जानकारी दी। 65 साल के चिरंजीवी ने फिल्म आचार्य की शूटिंग शेड्यूल के चलते प्रोटोकॉल के तहत अपना टेस्ट कराया था।
जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने लिखा-'मैं फिलहाल अपने घर में क्वॉरंटाइन हूं। मैं उन लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं कि जो लोग पिछले 5 दिनों में मेरे संपर्क में आए हों या मुझसे मिले हों वह भी कोविट टेस्ट करवाएं अतिशीघ्र। मैं अपनी रिकवरी को लेकर समय समय पर आपको अपडेट देता रहूंगा'।
ఆచార్య షూటింగ్ ప్రారంభించాలని,కోవిడ్ టెస్ట్ చేయించుకున్నాను. రిజల్ట్ పాజిటివ్. నాకు ఎలాంటి కోవిడ్ లక్షణాలు లేవు.వెంటనే హోమ్ క్వారంటైన్ అయ్యాను.గత 4-5 రోజులుగా నన్ను కలిసినవారందరిని టెస్ట్ చేయించుకోవాలిసిందిగా కోరుతున్నాను.ఎప్పటికప్పుడు నా ఆరోగ్య పరిస్థితిని మీకు తెలియచేస్తాను. pic.twitter.com/qtU9eCIEwp
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 9, 2020
जैसे ही चिरंजीवी के कोरोना पाॅजिटिव होने की खबर सामने आई तो फैंस उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। इस पोस्ट में चिरंजीवी के शुभचिंतकों ने ढेर सारे कमेंट करना शुरू कर दिया जिसमें वह गेटवेल सून लिखते नजर आए।
कई फैंस ने उन्हें अन्ना संबोधित करते हुए बोले-'अन्ना आप जल्दी ठीक हो जाओ आपके लिए मंदिर जाकर प्रार्थना करूंगा।' किसी ने लिखा- 'चिरंजीवी सर आपकी फिल्म का जल्दी इंतजार है पर आप तो कोविड पॉजिटिव हो गए हो, जल्दी ठीक हो जाइए हम आपकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' सोशल मीडिया पर #Chiranjeevi ट्रेंड कर रहे हैं।