नेकलेस...हैवी कलीरे...नथ...ब्राइडल लुक में चांद का टुकड़ा लगी प्रियंक चोपड़ा की बहन मीरा, सुर्ख लंहगा पहन बनीं अब तक की सबसे सुंदर दुल्हन

3/13/2024 4:54:58 PM

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा की एक और बहन अब सिंगल से मिंगल हो चुकी हैं। ये और कोई नहीं बल्कि उनकी कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा हैं। मीरा चोपड़ा ने 12 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल से शादी कर उन्हें अपना हमसफर बना लिया। कपल ने  जयपुर के ब्यूना विस्टा लक्जरी गार्डन स्पा रिसॉर्ट  में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के सामने में सात फेरे लिए।


पेस्टल नहीं सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं मीरा



पेस्टल कलर के लंहगे को छोड़ मीरा चोपड़ा सुर्ख लाल रंग जोड़े में दुल्हनिया बनीं। उनका ये लंहगा मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से था।  लहंगे में पूरी तरह हाथ का काम किया गया था, जिसे सजाने के लिए डबका जरी और जरदोजी का इस्तेमाल किया था जोकि एक्ट्रेस की सुंदरता में चार-चांद लगा रहा था।

 

इस लहंगे में पूरी तरह हाथ का काम किया गया था, जिसे सजाने के लिए डबका जरी और जरदोजी का इस्तेमाल किया था।मीरा ने अपने इस लहंगे के साथ स्वीटहार्ट नेक डिजाइन वाला ब्लाउज पहना था।
 

मीरा ने अपने एक दुपट्टे को बड़े स्टाइलिश तरीके से प्लीट बनाकर शोल्डर पर टक किया था, जिसे सेट करने के लिए ही बेल्ट का इस्तेमाल किया गया था। वहीं दुल्हन का दूसरा दुपट्टा नेट का था जिसमें छोटी-छोटी बूटी डिजाइन की गई थी। जिसे उन्होंने सिर पर चुनरी की तरह ओढ़कर फ्री रखा था।
 

रेड कलर की बेल्ट ने खींचा ध्यान



वहीं उनके शादी के इस जोड़े में एक चीज और थी, जिस पर हर किसी की नजर गई। ये सब्यसाची की बेल्ट थी, जिसे दुल्हन ने अपने दुपट्टे को स्टाइल करने के लिए इस्तेमाल किया था। दरअसल, इस रेड कलर की बेल्ट में सब्यसाची का लोगो यानी कि गोल्ड मेड शेर बना हुआ था, जो सबकी अटेंशन अपनी तरफ खींच रहा था।
 

हेवी जूलरी की वेअर
 

रेड लहंगे के साथ मीरा ने बिब नेकलेस पहना था जिसमें जिसमें गोल्ड-कुंदन, पोल्की और एमरल्ड का खूबसूरत काम था। नेकलेस से मैच करते झुमके और नथ भी पहनी थी जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था।

कलीरे

इसके अलावा उनके कलीरे भी काफी हेवी थे, जिन्हें उन्होंने लाल रंग के चूड़े और ग्लोडन रंग के हैवी बैंगल्स के साथ मैच किया था।
 

मेकअप

अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए मीरा ने बहुत ही सटल मेकअप किया था, जिसमें उनके फीचर्स बहुत अच्छे से उभरकर आ रहे थे।

Content Writer

Smita Sharma