B''Day Spcl: अब ऐसी दिखने लगी हैं ''दामिनी'', कभी इन स्टार्स के साथ थे अफेयर के चर्चे

11/16/2019 12:51:37 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। अपने समय की पॉपुलर एक्ट्रेस और मिस इंडिया 1981 की विनर, मीनाक्षी शेषाद्री अपने समय की सबसे फीस पाने वाली एक्ट्रेस में से एक थीं। 1983 में फिल्म 'पेंटर बाबू' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद, उन्हें 1983 की फिल्म, 'हीरो' से पहचान मिली। मीनाक्षी शेषाद्रि को 'दामिनी' में उनके करियर को पहचान देने वाली भूमिका के लिए भी जाना जाता है।

उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर अपने फैन्स का दिल जीता। आज कल वह फिल्मों से दूर है, लेकिन हम आपको उनकी लाइफ से जुडी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें बताने वाले हैं:

मीनाक्षी का रियल नाम शशिकला शेषाद्री है। जी हां, उनका पैदाइशी नाम शशिकला शेषाद्री है। 1963 में बिहार के तमिल अयंगर ब्राह्मण परिवार में जन्मी मीनाक्षी के पिता खाद कारखाने में काम करते थे।

उन्होंने चार तरह का इंडियन क्लासिक डांस भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, कथक और ओडिसी सीखा।

साल 1981 में मीनाक्षी ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया और ना सिर्फ कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया बल्कि 17 साल की उम्र में ही उन्होंने वह खिताब अपने नाम कर लिया था। 

90 के दशक की प्रमुख अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम सिंगर कुमार सानू, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने 1995 में अमेरिका के एक इनवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी करके सभी की बोलती बंद कर दी थी। शादी के बाद वह अमेरिका के शहर टेक्सास में रहने लगी थीं। 

शादी के बाद मीनाक्षी के पति हरीश की पोस्टिंग वॉशिंगटन हो गई थी। जिसके बाद से वह वहीं पर रह रही हैं। डेलस में उनका एक ‘चेरिस डांस स्कूल’ है। उनके दो बच्चे हैं जिनमें बेटा जोश और बेटी केंद्रा है। एक इंट्रव्यू में जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह मुंबई लौटेंगी तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह बच्चों के बड़े होने के बाद इस बारे में सोच सकती हैं।

Edited By

Akash sikarwar