इन स्टार किड्स के नाम हैं यूनिक, आप भी रखना चाहते हैं तो जानें अर्थ

2/18/2018 2:36:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वहीं उनके बच्चें भी उनके कम नहीं हैं लेकिन आज हम आपको उनके लुक नहीं बल्कि नाम के बारे में बताएंगे। स्टार्स हमेशा अपने बच्चों के लिए यूनिक नाम का इस्तेमाल करते हैं। उनके फैन्स को भी ये नाम पसंद आते हैं और अपने बच्चों के लिए भी चुनना चाहते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग इन नामों के अर्थ नहीं जानते। वहीं करीना कपूर खान के लाडले तैमूर को ही ले लीजिए। इस नाम को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स, संगठनों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि तैमूर का असल मतलब आयरन यानी लोहा होता है। इसे फौलाद भी कहा जा सकता है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा स्टार्स के बारे में बताएंगे। 


1. नाम : आर्यन
मतलब :योद्धा, शूरवीर
नाम :सुहाना 
मतलब : चार्मिंग, आकर्षक 
नाम :अबराम 
मतलब : शाहरुख के मुताबिक, यह एक धर्मनिरपेक्ष नाम है। पैगम्बर अब्राहम और भगवान राम के नाम को मिलाकर ये बनाया गया है। 
पेरेंट्स :शाहरुख खान और गौरी खान

2. नाम :आदिरा 
मतलब :मजबूत (अरबी में)। 
पेरेंट्स : आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी (दोनों ने अपने नामों के शुरुआती अक्षरों को मिलाकर बेटी का नाम बनाया था।)


3. नाम :वियान 
मतलब :जिंदगी या एनर्जी 
पेरेंट्स :शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा


4. नाम :ऋदान 
मतलब :बड़े दिल वाला 
नाम :ऋहान
मतलब :भगवान द्वारा चुना गया 
पेरेंट्स :ऋतिक रोशन और सुजैन खान

5. नाम :समायरा 
मतलब: खूबसूरती की मल्लिका 
नाम : कियान 
मतलब :जिस पर भगवान की कृपा हो
पेरेंट्स :करिश्मा कपूर और संजय कपूर

6. नाम :आराध्या 
मतलब : जिसकी पूजा की जाए 
पेरेंट्स :ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन


7. नाम :इमारा 
मतलब : साहसी और मजबूत
पेरेंट्स :इमरान खान और अवंतिका मलिक

8. नाम :आरव 
मतलब : शांतिप्रिय 
नाम :नितारा 
मतलब :जड़ों से गहराई से जुड़ा हुआ
पेरेंट्स :अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

9. नाम :रेनी 
मतलब :पुनर्जन्म 
नाम :अलीशा 
मतलब :नोबेल (जर्मन में)
पेरेंट्स :सुष्मिता सेन (दोनों बेटियों को उन्होंने गोद लिया था)

10. नाम :न्यासा 
मतलब :नई शुरुआत 
नाम : युग 
मतलब :काल या समय 
पेरेंट्स : अजय देवगन और काजोल

11. नाम :रायन 
मतलब : स्वर्ग की ओर जाने वाला रास्ता 
नाम :आरिन
मतलब : पहाड़ की तरह मजबूत (अरबी में), छोटा राजकुमार (संस्कृत में)
पेरेंट्स :माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने


12. नाम :हरुन 
मतलब :उम्मीद, आस
पेरेंट्स :कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी


13. नाम :शाहरान 
मतलब :शाही योद्धा (पारसी में)
नाम: इकरा 
मतलब :वर्णन करना 
पेरेंट्स :संजय दत्त और मान्यता

14. नाम :रशा 
मतलब : बारिश की पहली बूंद
नाम :रणबीर 
मतलब : योद्धा 
पेरेंट्स : रवीना टंडन और अनिल थडानी

15. नाम :अकीरा 
मतलब :बुद्धिमान (जापानी में)
नाम : शाक्या 
मतलब :ऊर्जा का चक्र 
पेरेंट्स :फरहान अख्तर और अधुना

16. नाम : अयान 
मतलब :भगवान का तोहफा 
पेरेंट्स : इमरान हाशमी और परवीन


 

Neha