बॉलीवुड में दिखा #MeToo का असर, निशाने पर आए कई बड़े स्टार्स

10/8/2018 1:40:58 PM

मुंबई: एक वक्त था जब MeToo मूमेंट सिर्फ हॉलीवुड तक ही सीमित था लेकिन इसका असर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। अब हर कोई इस मुद्दे पर खुलकर बात कर रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में यौन शोषण के आरोपों का सिलसिला काफी देर चलता आ रहा है। इसमें कोई नई बात नहीं हैं। जहां एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और डांस कोरियोग्राफ़र गणेश आचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जहां कई बड़े स्टार्स तनुश्री के सपोर्ट में उतरें हैं तो कई इस मामले से बचते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब #Me Too का बॉलीवुड स्टार्स पर काफी प्रभाव पड़ा है जिसके बाद कई एक्ट्रेसेस ने अपने साथ हुए अन्याय के विरुद्ध सोशल मीडिया पर खुलकर बोल रहे हैं। बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पर यौन उत्पीड़न के अलावा कई गंभीर आरोपों की झड़ी लग गई है। सभी स्टार्स ने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है। हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर आरोप लग चुके हैं। 
 

 

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर 


एक्ट्रेस तनुश्री ने नाना पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री के साथ ये सब साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान हुआ था। इस मामले के सामने आते ही तनुश्री के समर्थन में कई स्टार्स आगे आए हैं। वहीं इस आरोप के बाद नाना पाटेकर का भी बयान आ चुका है। उन्होंने कहा है कि वो तनुश्री को लीगल नोटिस भेजेंगे । फिलहाल वो जैसलमेर में 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो 7-8 तारीख को मुंबई लौटेंगे और फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूरी सच्चाई बताएंगे। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो समय ही बताएगा। 

 

 


कंगना रनौत-विकास बहल


फेमस फिल्म डायरेक्टर विकास बहल पर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में काम कर चुकी महिला ने उनपर छेड़छाड़ करने का अारोप लगाया है। वहीं महिला को सपोर्ट करते हुए कंगना ने भी विकास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2014 में जब हम 'क्वीन' की शूटिंग कर रहे थे तब विकास ने शादी कर ली थी। लेकिन तब भी वो रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे। 

 


कैलाश खेर 


कैलाश पर एक जर्नलिस्ट ने ने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए कैलाश खेर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। महिला ने ट्विटर पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई। पॉपुलर सिंगर कैलाश पर लगे इन आरोपों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के उपर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं।

 


पूजा भट्ट 


पूजा भट्ट बीते दिनों इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2018 में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर खुल कर बातें कीं। पूजा ने भी अपने साथ हुए यौन शोषण पर आवाज उठाई। उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट के बारे में भी बताया। हालांकि अभी तक उस शख्स का नाम सामने नही आया है। 

 


चेतन भगत 
 

जहां चेतन भगत तनुश्री के सपोर्ट में आए थे वहीं एक महिला ने #Meetoo के तहत एक महिला ने चेतन के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स चेतन भगत के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। स्क्रीशॉट पोस्ट करने के घंटे भर बाद ही चेतन भगत ने महिला से माफी मंग ली। इसके लिए चेतन भगत ने फेसबुक पर काफी लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।

 

 

सपना पब्बी 


सपना ने तनुश्री के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में सपना ने अपने साथ हुई एक ऐसी ही दर्द भरी घटना का जिक्र किया है। सपना ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स पर गंभीर आरोप लगाए। सपना के साथ सेट पर हुए यौन शोषण पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। 

Neha