हरियाणा के एमसी स्क्वैर ने जीता MTV Hustle 2.0...दुल्हन बनीं सिंगर पलक मुच्छल, पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप खबरें

11/7/2022 4:11:03 PM

मुंबई: MTV के म्यूजिक रियलिटी शो हसल 2.0 को खूब प्यार मिला। वहीं अब हसल 2.0 के दूसरे सीजन को अपना विनर मिल गया है। इस सीजन का खिताब फरीदाबाद के एमसी स्क्वैर उर्फ अभिषेक बैंसला ने अपने नाम किया। कपूर परिवार के लिए 6 नवंबर का दिन बहुत ही बड़ी खुशी लेकर आया। कपूर खानदान का लाडला रणबीर कपूर और उसकी पत्नी आलिया भट्ट पेरेंट्स बन गए। इस खुशी के पल पर रणधीर को अपने छोटे भाई यानि रणबीर के पिता ऋषि कपूर की याद आ गईं। इसके अलावा 'आशिकी 2' की पलक मुच्छल सात फेरे लेकर म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा की हो गई। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर...


हरियाणा के एमसी स्क्वैर के सिर सजा  MTV Hustle 2.0 का ताज

 

MTV के म्यूजिक रियलिटी शो हसल 2.0 को खूब प्यार मिला। शो और इसके कंटेस्टेंट्स भी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे हैं। वहीं अब हसल 2.0 के दूसरे सीजन को अपना विनर मिल गया है।  रैप के इस सबसे बड़े मंच पर टॉप 5 कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जिनमें अभिषेक बेंसला उर्फ एमसी स्क्वैर, बहुआयामी प्रतिभाशाली तानिश्क सिंह उर्फ पैराडॉक्स, बॉम्बे लोकल फेम के अक्षय पूजारी उर्फ ग्रैविटी, सर्वश्रेष्ठ हुक्स के साथ शुभम पाल उर्फ स्पेक्ट्रा और रिफरेंस गेम का इक्का, निहार हूडावाडेकर उर्फ नैज़ शामिल थे। इस सीजन का खिताब फरीदाबाद के एमसी स्क्वैर उर्फ अभिषेक बैंसला ने अपने नाम किया।  

 

घर आई लक्ष्मी: आलिया-रणबीर के पैरेंट्स बनने पर रणधीर कपूर को खली भाई ऋषि की कमी, बोले-'वो स्वर्ग में खुश हो रहे होंगे'

कपूर परिवार के लिए 6 नवंबर का दिन बहुत ही बड़ी खुशी लेकर आया। खुशी थी कि कपूर खानदान का लाडला रणबीर कपूर और उसकी पत्नी आलिया भट्ट पेरेंट्स बन गए। आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया  जिसके बाद से पूरे कपूर परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं अब इस बारे में रणबीर के चाचा और बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर ने बात की है। कपल को आशीर्वाद देते हुए कहा-आलिया और रणबीर हमारे लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आए हैं। वो हमारे बच्चे हैं और हम उन्हें बहुत ही प्यार करते हैं। मैं बहुत ही खुश हूं कि उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। रणबीर और आलिया को मेरा प्यार और आशीर्वाद।”इस खुशी के पल पर रणधीर को अपने छोटे भाई यानि रणबीर के पिता ऋषि कपूर की याद आ गईं। उन्होंने कहा- 'मेरे भाई ऋषि कपूर स्वर्ग में खुश हो रहे होंगे। हम कपूर चाहते हैं कि सभी लोग खुश रहें।'

 

दुल्हन बनीं शोएब-दीपिका की लाडली:'फूलों की चादर' के नीचे बड़े से घूंघट में चेहरा छिपाए सबा की भाभी संग ब्राइडल एंट्री

बी-टाउन के चर्चित कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का जिगर का टुकड़ा यानि सबा इब्राहिम 6 नवंबर को दुल्हनिया बनीं। भाई शोएब और भाभी दीपिका ने सबा की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबा ने लखनऊ के मौदहा  अपने मंगेतर खालिद नियाज के साथ निकाह रचाया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।   

 


सात जन्मों के लिए मिथुन की हुईं पलक: सुर्ख लाल जोड़ा..नैचुरल मेकअप, घुंघराले बालों में मांग टीका सजा बनीं सबसे प्यारी दुल्हनिया 

 'आशिकी 2' में अपनी आवाज का जादू चला चुकीं पलक मुच्छल की लाइफ में रोमांस का नया चैप्टर शुरू हो चुका है। पलक मुच्छल 6 नवंबर को  सात फेरे लेकर मिस से मिसिस बन चुकी है। पलक ने म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा को अपना जीवनसाथी बनाया है। इस मौके पर वह दुल्हन के रूप में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक में कुछ भी ओवर द टॉप डीटेल ऐड नहीं की थी। ये न सिर्फ उनकी नैचरल ब्यूटी को दोगुना कर रहा था बल्कि उनके कॉन्फिडेंस को भी झलका रहा था। पलक रेड सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हनिया बनीं। उन्होंने अपने फेस मेकअप को नैचरल टोन का रखा था।उन्होंने जहां हाईलाइटर से अपने फेस कट्स को हाईलाइट किया था, तो वहीं दूसरी ओर ब्लशर से चीक्स को हेल्दी पिंक लुक दिया था।


नाना बन खुशी से झूमे करण जौहर, यूजर्स बोले-'SOTY पार्ट 27' की हीरोइन मिल गई'

बाॅलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब मम्मी-पापा बन बन गए हैं। 6 नवंबर को  कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। आलिया ने प्यारी सी बेटी को को जन्म दिया है। कपूर खानदान में अलग ही खुशी छाई हुई है। इस बीच बॉलीवुड के उनके दोस्त उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। आलिया को अपना गॉडचाइल्ड मानने वाले फिल्मकार करण जौहर अपनी नातिन के आने से से काफी खुश हैं। रणबीर कपूर और आलिया के रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के कुछ घंटों बाद उन्होंने अपनी खुशी शेयर की। करण जौहर ने अप्रैल में हुई रणबीर और आलिया की शादी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-'मेरा दिल प्यार से भरा है…. दुनिया में आपका स्वागत है बच्ची..आपके लिए बहुत प्यार है…आई लव यू @aliaabhatt और आरके !! मैं नाना बनने पर गर्व महसूस कर रहा हूं।'हालांकि फैंस फैंस और फॉलोअर्स ने दावा किया कि लड़की को उनकी स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रैंचाइज़ी के एक पार्ट में लिया जाएगा।

 

यशराज फिल्म्स टैलेंट से किनारा कर रणवीर ने थामा इस संस्था का हाथ !

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अभी कुछ दिन पहले अपनी न्यूड फोटोशूट के चलते सुर्खियों में थे। इस फोटोशूट के चलते रणवीर कानूनी पचड़े में भी फंस गए थे। वहीं अब रणवीर यशराज फिल्म्स टैलेंट से किनारा करने को लेकर लाइमलाइट में बने हैं। यशराज फिल्म्स टैलेंट को छोड़ने के बाद रणवीर सिंह ने क्वान में शामिल हो गए हैं। क्वान के प्रमुख विजय सुब्रमण्यम हैं। क्वान में एंट्री लेने के चलते ही रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स टैलेंट को छोड़ दिया है। 


14 अप्रैल को शादी...27 जून को प्रेग्नेंसी की न्यूज..6 नवंबर को घर गूंजी किलकारी

भट्ट-कपूर फैमिली के हर शख्स की खुशी इस समय सातवें आसमान पर है।14 अप्रैल को शादी करने वाले बाॅलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर पहले बच्चे की किलकारी जो गूंज गई है। आलिया ने 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। घर में लक्ष्मी आने पर माता-पिता झूम रहे हैं। आलिया ने अपनी शादी के सात महीने के अंदर ही मां बन गईं। ऐसे में वह बी-टाउन की उन हसीनाओं में शामिल हो गईं है जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थीं। 


'अंग प्रदर्शन करके दो चार दिन की सफलता मिलेगी' उर्फी जावेद पर भड़के सुनील पाल

बिग बाॅस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के कपड़ों और सेमी न्यूड लुक को लेकर एक महिला ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि टीवी एक्ट्रेस के खिलाफ फतवा जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने उर्फी की गिरफ्तारी की भी मांग की। इन सबके बीच अब फेमस कॉमेडियन सुनील पाल ने उर्फी पर निशाना साधा। सुनील पाल ने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसके जरिए उन्होंने कहा कि उर्फी को समझाने की जरूरत है।

बिटिया जियाना संग खुशी के पल जी रही हैं चारू असोपा

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन की मैरिड लाइफ में बहुत उथल-पुथल चल रही है। इसी साल के सितंबर महीने में दोनों ने बेटी की खातिर शादी को दूसरा मौका दिया। लेकिन इस वजह से उनके रिश्ते में और भी ज्यादा खटास आ गई। दोनों एक बार फिर एक-दूसरे गंभीर आरोप लगाकर कीचड़ उछाल रहे हैं। इस बवाल के बीच चारू ने बिटिया जियाना संग कुछ तस्वीरें शेयर की जो इस समय काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में मां-बेटी को हंसते-मुस्कुराते देख ऐसा लगा रहा है कि उन्हें किसी और की जरुरत नहीं है। 


होमटाउन पहुंची प्रियंका चोपड़ा: आंगनबाड़ी केंद्र में देसी गर्ल ने बच्चों से की बात

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। मुंबई-दिल्ली के बाद प्रियंका हाल ही में अपने होमटाउन पहुंची। यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबैसडर के तौर पर पीसी लखनऊ पहुंची।  वहां पहुंचते ही उन्होंने यूनीसेफ से मिली जिम्मेदारियां निभाने निकल गईं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूली बच्चों के बीच काफी सारा वक्त बिताया। प्रियंका स्कूल कैंपस में बच्चों के साथ बैठकर तसल्ली से बातें करती दिख रही हैं। वहां मौजूद बच्चे भी प्रियंका की बातें काफी ध्यान से सुन रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News