देवोलीना के खिलाफ मयूर वर्मा ने साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत, लगाए इमेज खराब करने का आरोप

5/25/2020 10:07:54 AM

मुंबई: चर्चित रियल्टी शो 'बिग बॉस' का सीजन 13 इस बार कई वजह से सुर्खियों में रहा। शो में जहां एक तरफ कई जोड़ियां बनीं वहीं कभी-कभी लड़ाई में मारपीट की भी नौबत आई। इस शो के ठीक बाद शुरू हुआ नया शो 'मुझसे शादी करोगे' भले फ्लॉप रहा हो लेकिन ये शो भी काफी सुर्खियों में रहा। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट आज भी लगातार खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में इस शो के कंटेस्टेंट  मयूर वर्मा चर्चा में हैं।

मयूर वर्मा ने हाल ही में 'बिग बाॅस 13' की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस  देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।देवोलीना और मयूर के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है। मयूर का आरोप है कि देवोलीना ने उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की है।

इस वजह से उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। मयूर ने इस शिकायत की जानकारी एक ट्वीट कर दी। मयूर ने लिखा-'चीजें काफी ज्यादा हो गई थीं, इसलिए मैं अब साइबर क्राइम तक पहुंचा। अब सब उनके हाथ में है। मुझे विश्वास है कि साइबर क्राइम जल्द ही एक्शन लेगा।'

 


इस वजह से शुरु हुआ था विवाद

देवोलीना और मयूर के बीच विवाद तब शुरू हुआ है जब एक्ट्रेस ने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के गाने 'भुला दूंगा' की आलोचना की। इसके बाद से दोनों के बीच कई बार सोशल मीडिया पर बहस हो चुकी है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कई बार जहर उगल चुके हैं। 

देवोलीना के काम की बात करें तो उन्होंने शुरुआत में कई सीरियल्स में सहायक कलाकार के तौर पर काम किया है। स्टार प्लस के सीरियल साथ निभाना साथिया से उन्हें असल पहचान मिली। वहीं मयूरकई धारावाहिकों में छोटी-बड़ी किरदारों में नजर आ चुके हैं। 


 

Smita Sharma