मयूर वर्मा ने देवोलीना के फैंस के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जान से मारने की मिल रही थीं धमकियां

5/31/2020 1:12:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर मयूर वर्मा ने बीते दिनों एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके बाद देवोलीना के फैंस मयूर को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिससे तंग आकर अब एक्टर ने उनके फैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर ने अपनी कंप्लेन की एक कॉपी अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है और कहा अब ये समय एक्शन लेने का है।

PunjabKesari
मयूर वर्मा ने शिकायत की कॉपी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मुझे काफी लंबे समय से देवोलीना के फैंस द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। मैने इसे काफी देर तक इग्नोर किया, लेकिन आज फाइनली मैने उनके खिलाफ एक्शन ले लिया है। ये समय है देवोलीना के फैंस के खिलाफ एक्शन लेने का और इसे रोकने का।''

 



बता दें इससे पहले देवोलीना और मयूर के बीच काफी समय तक विवाद चलता रहा। जब एक्ट्रेस ने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के गाने 'भूला दूंगा' की आलोचना की थी। इसके बाद दोनों के बीच कई बार बहस देखने को मिली थी। दोनों एक दूसरे को कई तरह की बातें कह चुके हैं।

PunjabKesari 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News