कोरोना: नहीं रहे ''मौका-ए-वारदात'' के असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर, मेकर्स ने परिवार को दिए 11 लाख रुपए

6/1/2021 3:11:37 PM

मुंबई: बी-टाउन से आए दिन बुरी खबर सामने आ रही हैं। कोरोना ने अब तक कई दिग्गज स्टार्स की जान ली। वहीं अब टीवी सीरियल 'मौका-ए-वारदात' के असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर लक्ष्मण शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने 45 की उम्र में अंतिम सांस ली। वह कोरोना से संक्रमित थे।

लक्ष्मण के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनके एक दोस्त ने कहा-'लक्ष्मण को दिल्ली में बुखार आ गया था। हम वहां शूटिंग कर रहे थे और उसके बाद वह ठीक भी हो गया था। जब वह मुंबई लौटा तो उसने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसे गंभीर लक्षण भी थे। यह बहुत दुखद है कि अब वो नहीं रहा।' उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं उनके निधन के बाद शो के मेकर्स ने अब उनके परिवार को 11 लाख रुपए का मुआवजा दिया। 

 

इस बारे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के महासचिव अशोक दुबे ने कहा-/लक्ष्मण शर्मा एक असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर थे। लक्ष्मण दिल्ली में सीरियल 'मौका-ए-वारदात' की शूटिंग से लौटने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें सेवन हिल्स हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था और दुर्भाग्य से बच नहीं पाए। हमने लक्ष्मण के निधन के बाद शो के मेकर्स के साथ एक संयुक्त बैठक की थी। इस बैठक में लक्ष्मण की पत्नी को 11 लाख रुपए मुआवजा देने का फैसला किया गया। लक्ष्मण की दो छोटी बेटियां हैं। लक्ष्मण ने कोई कोविड-19 बीमा भी नहीं करवाया था। लक्ष्मण ने शो के लिए केवल एक सप्ताह की शूटिंग की थी।/

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma