मुंबई के नवरंग स्टूडियो में लगी भीषन आग

1/19/2018 5:13:47 PM

मुंबई: देर रात मुंबई के नवरंग स्टूडियो में आग लग गई। ये स्टूडियो साउथ मुंबई के लोअर परेल इलाके में टोडी मिल के पास है।

नवरंग स्टूडियो कई सालों से बंद पड़ा था। आग स्टूडियो के चौथी मंजिल पर लगी। ये स्टूडियो एक पुरानी इमारत में बना हुआ है और कई सालों से इसका उपयोग नहीं हुआ है।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और आग को काबू में पाया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आग बुझाने में एक दमकल कर्मचारी घायल हुआ है। आग लगने के कारण का अभी पता नही चला है।