पहली तस्वीर: रोके नहीं रूके मां संग भांजे से मिलने पहुंची मौसी रिया के आंसू, हाॅस्पिटल में सूकून से सोया दिखा सोनम का लाडला
8/22/2022 3:11:47 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस समय सातवें आसमान पर हैं। शादी के 4 साल बाद कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी है। सोनम ने 20 अगस्त को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।
सोनम के मां बनने के बाद अहूजा फैमिली और कपूर हाउस (अनिल कपूर) में खुशियों का माहौल है। वहीं अब सोनम के बेटे की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है हालांकि इसमें बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है।
सोमवार दोपहर मासी बनी रिया कपूर ने हाॅस्पिटल से न्यूबाॅर्न बेबी की तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में रिया और उनकी मां सुनीता कपूर नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ परिवार का एक और सदस्य भी है।
सोनम का लाडला सकून से सोया दिख रहा है। अपने भांजे को देख रिया काफी इमोशनल हो जाती है। तस्वीरों में उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ दिख रहे हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए रिया ने लिखा-'रिया मासी ठीक नहीं है। क्यूटनेस बहुत ज्यादा है। पल अवास्तविक है। आई लव यू सोनम कपूर सबसे बहादुर मां आनंद अहूंजा सबसे प्यारा पिता। नई नानी सुनीता कपूर #mynephew💙'
सोनम और आनंद आहुजा ने बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए लिखा था- '20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद।'
सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। वहीं जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। शादी के चार बाद कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bad Luck को Good Luck में बदल देती है ये माला, 1 बार अवश्य पहन कर देखें

BSP सुप्रीमो मायावती ने 4 राज्यों के नतीजों को बताया अचंभित करने वाला, बुलाई पार्टी नेताओं की बैठक

चार राज्यों के चुनाव नतीजे पर मायावती ने उठाए सवाल, कहा- चुनाव परिणाम लोगों के गले से नीचे उतर पाना मुश्किल 'समाधान' की जरूरत

चार राज्यों के चुनाव नतीजे लोगों के गले उतर पाना मुश्किल, गंभीर चिंतन और समाधान की जरूरत : मायावती