चेहरा छिपाकर पार्टी में पहुंचे डीजे मार्शमैलो, बॉडीगार्ड ने यूं किया PROTECT

2/15/2019 1:40:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर पुनीत मलहोत्रा ने बीते गुरुवार एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। ये पार्टी उन्होंने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रखी थी। इस पार्टी में चार चांद तब लग गए जब हॉलीवुड के फेमस म्यूजिक प्रोड्यूसर डीजे मार्शमैलो पहुंचे।

हालांकि उन्हें कैमरे में कैद तो कर लिया गया लेकिन उनका चेहरा सामने नहीं आया।

इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे को पूरी तरह से ढका हुआ था। दरअसल, मार्शमैलो को अपना चेहरा दिखाना और तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं है।

इसी वजह से उन्होंने अपने चेहरे को पूरी तरह से कवर किया हुआ था। 


बता दें कि डीजे मार्शमैलो अमेरिका के जाने-माने म्यूजिक प्रोड्यूसर है। एक प्रोड्यूसर के साथ-साथ वह सिंगर भी हैं। किसी भी म्यूजिक एलबम में इन्होंने अपना चेहरा नहीं दिखाया है।

मगर इनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है और यही वजह है कि डीजे मार्शमैलो के इंस्टा पर 17.8 मीलियन फॉलोअर्स है।  

Konika