मराठी एक्ट्रेस प्रेमा किरण का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 61 की उम्र में ली अंतिम सांस

5/1/2022 9:35:01 AM

मुंबई. मराठी एक्ट्रेस प्रेमा किरण ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 61 की उम्र में अंतिम सांस ली है। प्रेमा किरण के अचानक निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 


प्रेमा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक निर्माता भी थी। मराठी के अलावा एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया था, जिनमें धूम धड़क (1985), पागलपन (2001), अर्जुन देवा (2001), कुंकू ज़ाले वैरी (2005) और लग्नची वरात लंदनच्य घरत (2009) जैसी फिल्में शामिल हैं। 


बता दें प्रेमा ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई थीं। दे दनादान, धूमधडका और लक्ष्मीकांत बेर्डे की जोड़ी जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया। एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस  ने साल 1989 की फिल्म उटवला नवरा और थरकप का निर्माण भी किया था। प्रेमा ने न केवल मराठी बल्कि गुजराती, भोजपुरी, अवधी और बंजारा भाषाओं में भी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

Content Writer

Parminder Kaur