Baba Siddique की इफ्तार पार्टी में लगा सेलेब्स का मेला, बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे हुए शामिल

4/17/2023 12:38:55 PM

मुंबई। मुंबई में बीते रविवार को महाराष्ट्र के कांग्रेस लीडर बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी ऑर्गेनाइज की। सिद्दीकी हर साल इफ्तार पार्टी रखते हैं और इसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सहित तमाम हस्तियां पहुंचती हैं। इस साल भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सेलेब्स का मेला लग गया। इसमें सलमान खान,सुनील शेट्टी, प्रीति जिंटा, रितेश देशमुख सहित तमाम बड़े स्टार्स ने शिरकत की।

हर साल की तरह सलमान खान इस साल भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। वीडियो में वे बाबा सिद्दीकी को गले लगाते नज़र आएं।

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सुनील शेट्टी ने शिरकत की। इस दौरान सुनील शेट्टी ब्लैक ड्रेस में पोज देते हुए नजर आए।

प्रीति जिंटा ने येलो सूट में पार्टी में चार चांद लगा दिए। प्रीति जिंटा की प्यारी स्माइल ने मीडिया का दिल जीत लिया।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे। दोनों स्टार ने एक परफेक्ट कपल की तरह एक साथ पोज दिए।

इफ्तार पार्टी में इस बार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने भी एन्ट्री मारी। कपल बेहद क्लासी और एक दम नए लुक में नज़र आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News