लव अफेयर की खबरों के बीच मनवीर ने अनोखे अंदाज में काम्या को किया बर्थडे विश

8/13/2018 2:51:03 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस 10' के विनर रह चुके मनवीर गुर्जर अक्सर अपने अलग अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। मनवीर का अनोखा अंदाज उस वक्त भी दिखा जब उन्होंने अपनी फ्रेंड काम्या पंजाबी को अलग तरह से जन्मदिन की बधाई दी। मनवीर ने हाल ही में काम्या पंजाबी के जन्मदिन के मौके पर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की।

 

 

इस तस्वीर में काम्या और मनवीर अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'दोस्तों की दोस्त दुश्मनों की दुश्मन। नाम तो सुना ही होगा- नाम है काम्या पंजाबी। उस शख्स को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो, जिस पर सबसे ज्यादा विश्वास कि‍या जा सकता है। मैं अपनी जिंदगी में अब तक ऐसी इंसान से नहीं मिला। भगवान तुम्हारी जिंदगी खुशि‍यों से भर दे।' 

 

PunjabKesari

 

इसके साथ ही मनवीर से मिली स्टाइलिश बधाई पर काम्या ने भी मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'पहली लाइन बहुत पसंद आई। शुक्र‍िया गब्बर के पापा।' काम्या ने मनवीर को 'गब्बर का पापा' इसलिए कहा क्योंकि गब्बर मनवीर के पेट डॉग का नाम है। मनवीर अपने इस पेट डॉग की तस्वीरें अक्सर शेयर करते रहते हैं। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि बिग बॉस के बाद मनवीर और काम्या लगातार पार्टी और कई इवेंट्स पर साथ नजर आए थे। इसी के बाद दोनों के अफेयर के चर्चे मीडिया में छाए रहे। लेकिन काम्या उनको और मनवीर को लेकर आ रहीं इन खबरों पर चुप नहीं बैठीं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News