मनवीर ने क्यों दी सलमान को आधी कमाई? जानिए वजह

1/31/2017 4:26:19 PM

मुंबई: 'बिग बॉस' सीजन 10 विजेता इस बार आम आदमी मनवीर गुर्जर रहे। हालांकि पूरे सीजन में मनवीर की परफॉरमेंस को देखते हुए इसका अंदाजा लगाया जा सकता था कि मनवीर ही शो के विनर बनेंगे। मनवीर को उनकी जीत के लिए 40 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले थे जिसमें से आधी रकम यानि 20 लाख रुपये उन्होंने सलमान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को दे दी है। आखिर इसके पीछे क्या कारण है। क्या मनवीर ऐसा करके सलमान के और करीब आना चाहते हैं या फिर उन्होंने ये सिर्फ अपनी पब्लिसिटी के लिए किया है। ये सब सवाल तो सब के मन में होगा।

खैर ये तो अभी मनवीर ही जानते हैं। वैसे मनवीर के इस फैसले से सलमान बहुत खुश हुए। सलमान को अपनी इस फाउंडेशन से बहुत प्यार है। अगर कोई भी उनकी इस चैरिटी के लिए कुछ भी करता है तो वो सलमान के बहुत करीब आ जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News