पहली बार दुल्हन बनीं मानुषी छिल्लर, तस्वीरों में दिखीं बला की खूबसूरत

4/5/2019 5:50:23 PM

मुंबई: मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर चुकीं मानुषी छिल्लर अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मानुषी ने वेडिंग फोटोशूट करवाया है। ये फोटोशूट सेशेल्स में शूट किया गया है। दुल्हन के गेटअप में मानुषी छिल्लर बला की खूबसूरत लग रही है। फोटोशूट में पहने लहंगे डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए है।

 

 

ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे और ऑफ व्हाइट बैकग्राउंड में मानुषी का लुक कमाल लग रहा है। अलग-अलग आटयर में मिस वर्ल्ड काफी हॉट लग रही है। जहां कई तस्वीरों में मानुषा ने ऑफ व्हाइट कलर पहना है, वहीं दूसरी तस्वीरों में वह ग्रीन लहंगे में फब रही है।

 

 

इसके अलावा तीसरे फोटोशूट में मानुषी पिंक कलर के फ्लोरल, थाई-हाई एंबेलिश्ड ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं।

 


बता दें कि मानुषी के बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें काफी समय से हैं। कुछ दिनों पहले मानुषी ने कहा था कि अगर उन्हें कभी काम करने का मौका मिलता है, तो वह एक्शन फिल्म करना चाहेंगी।

 

 

फिल्म में आने की संभावनाओं के बारे में मानुषी ने कहा कि उनके पास कोई प्रोडक्शन हाउस नहीं है और इस कारण वह नहीं बता सकतीं कि वह कब तक फिल्मों में आएंगीं।
 

Konika