अपने से 30 साल छोटी मानुषी छिल्लर संग रोमांस करेंगे अक्षय कुमार, ''पृथ्वीराज'' के सेट से वायरल फ्रेश जोड़ी की पहली तस्वीर

10/16/2020 2:26:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार अक्षय कुमार का आज भी फिल्मों में जलवा बर्करार है। 53 के आज भी अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ जोड़िया बनाते हैं और हर एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी खूब जमती है। लंदन से लौटने के बाद अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में एक्टर 23 साल की विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीर वायरल हुई है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।



वायरल तस्वीर में अक्षय और मानुषी एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं और काफी हंस रहे हैं। इस दौरान अक्षय ग्रे कलर के ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं मानुषी बॉडीकोन टॉप और डेनिम में खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
 

इस लुक को एक्ट्रेस ने हाई हील्स के साथ कम्पलीट किया हुआ है। एक-साथ बैठे दोनोंं की जोडी खूब जच रही है। फैंस फ्रेश जोड़ी को जल्द पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। 


बता दें अक्षय की ये फिल्म पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है। फिल्म का डायरेक्शन चंदरप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। 


 


मानुषी छिल्लर की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। प्रियंका चोपड़ा के बाद ये ताज अपने नाम करने वाली दूसरी सुंदरी मानुषी छिल्लर ही है। जो फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हैं।

suman prajapati