मानुषी छिल्लर ने 'पृथ्वीराज' की शूटिंग की शुरू, इंस्टा पर शेयर की ये पोस्ट

2/1/2020 2:34:58 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना शुरू हो गया है। बता दें मानुषी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू कर दी है। मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी पहली फिल्म के एक गाने के लिए शूटिंग कर रही हैं।

मानुषी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने हेयर और मेकअप क्रू के साथ नजर आ रही हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

At every ‘step’, they’ve got my back. #SongShoot #Prithviraj

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on Jan 29, 2020 at 9:58pm PST

इस तस्वीर में उनकी परछाई ही दिख रही हैं। इसके कैप्शन में मानुषी ने लिखा, हर कदम पर वे मेरे पीछे हैं। मानुषी इस फिल्म में संयोगिता का किरदार निभा रही हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के सहारे इस किरदार के शैडो लुक को रिवील किया था।

यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी के अलावा मानव विज, आशुतोष राणा और सोनू सूद जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।

 

Pawan Insha