मालदीव में समुद्र के बीच मानुषी ने दौड़ाई जेट स्की, बोल्ड अंदाज देख उड़े फैंस के होश

12/18/2020 2:18:43 PM

मुंबई. मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज मानुषी सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रही है। हाल ही में मानुषी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो काफी धमाल मचा रही हैं।


तस्वीरों देखा जा सकता है कि मानुषी प्रिटिंड बिकिनी में समंदर के किनारे बैक पोज दे रही है। साथ में मानुषी ने हैट पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में मानुषी समंदर जैट पर बैठी नजर आ रही है।

ओपन हेयर्स और शेड्स से मानुषी ने अपने कम्पलीट किया हुआ है। मानुषी इस लुक में काफी हॉट नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा-"Hats and bows" मानुषी की इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है।


बता दें 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। मानुषी बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। मानुषी के अलावा अक्षय कुमार, सोनू सूद और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं।

Parminder Kaur