मनु पंजाबी ने उड़ाया श्रीसंथ का मजाक, फैन्स ने लिया आड़े हाथ

9/23/2018 1:30:12 PM

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' का लगभग पहला सप्ताह बीत गया है। कल ही इस सीजन के पहले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड को टेलिकास्ट किया गया। हाल ही में 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट रह चुके जयपुर के मनु पंजाबी ने इस सीजन का रिव्यू करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने नए वीडियो के जरिए श्रीसंथ का काफी मजाक बनाया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Shrisant bhai mere ko aap samaj nhi aa rhe.. Bhai chahve ke hai bhai manne bero Na padrio What is ur opinion comment now... For complete video subscribe my YouTube link in bio.. or youtube main manu hoon #biggboss12 @colorstv #mainmamuhoon

A post shared by Manu Punjabi (@manupunjabim3) on Sep 21, 2018 at 2:43am PDT

मनु कहते हैं- "अरे भाई श्रीसंथ क्या चाहते हो? मने समझ ना आवे। भाई श्रीसंथ के पास रोज़ एक नयी चीज़ होती है। ये नहीं समझ पाते कि दूसरे लोग क्या बोल रहे हैं। मनु आगे कहते हैं कि श्रीसंथ आप अपनी इमेज को साफ करने के लिए आये हैं तो उस पर फोकस करें।"

 

 

बता दें कि घर में आने के दो दिन के अंदर ही श्रीसंथ की सबा और सोमी खान से खूब झड़प हो गई और इसके बाद उन्होंने इनकी परवरिश पर सवाल खड़ा कर दिया। इस बात से सलमान भी खासे नाराज थे और उन्होंने श्रीसंथ से दोबारा ऐसा नहीं करने को कहा।
 

 

 

Neha