BB10: दोबारा होगी मनु पंजाबी की घर में एंट्री

12/8/2016 3:49:24 PM

 

मुम्बई: बिग बॉस छोड़ चुके मनु पंजाबी की घर में वापिस एंट्री हो रही हैं। खबर आई है कि मनु आज यानि 8 दिसंबर या 9 दिसंबर को बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री लेंगे। वैसे यह पूरी बात प्रोड्यूसर के फैसले पर निर्भर करती है। मनु की मंगेतर प्रिया ने भी इस बात का खुलासा किया है।

मनु की मंगेतर प्रिया ने इस बात को कंफर्म करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में मनु पंजाबी बिग बॉस के घर में लौट जाएंगे। उनका कहना है कि वो कुछ दिनों बाद शो में वापस जाएंगे। आपको बता दें कि मनु पंजाबी बिग बॉस के घर में स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक माने गए है। घर में उन की मोना लीसा के साथ लिंकअप की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News