First Picture:सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं 'कुंडली भाग्य' फेम मानसी श्रीवास्तव, फूलों की चादर की छांव में यूं ली ग्रैंड एंट्री

1/23/2022 10:01:50 AM

मुंबई: ''कुंडली भाग्य'' फेम मानसी श्रीवास्तव 22 जनवरी को अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मानसी श्रीवास्तव ने अपने परिवार और करीबियों के बीच कपिल तेजवानी संग सात फेरे लिए। हाल ही में कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। कपिल तेजवानी संग मानसी की शादी की इन तस्वीरों में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

लुक की बात करें तो शादी में मानसी ने रेड कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ मैचिंग ज्यूलिरी, मांग टीका, चूड़ा श्रद्धा के लुक को चार चांद लगा रहा था।वहीं कपिल ब्लैक व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं।

उनकी शादी की तस्वीर देखने के बाद फैंस उनके चेहरे की चमक को लेकर ही चर्चाएं कर रहे हैं।

मानसी ने फूलों की चादर की छांव में ग्रैंड एंट्री ली। मानसी की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाईं हुईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Delhi Times (@delhi.times)

मानसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में सुरवीन गूगल से की थी। इसके बाद वह ससुराल सिमर का, दिव्य-दृष्टि, रब से सोना इश्क और इश्कबाज जैसे कईशोज में नजर आईं।। मानसी इन दिनों  एकता कपूर के शो कुंडली भाग्य में नजर आ रही हैं, इसमें वह सोनाक्षी रायचंद की भूमिका निभा रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arab & Telly (@arabxtelly)

मानसी और कपिल की मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी। कपिल और मानसी एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे हैं। कपिल तेजवानी पेशे से एक फूड और ट्रेवल फोटोग्राफर हैं।  अब हर कोई मानसी द्वारा शेयर की उनकी वेडिंग तस्वीरों का इंतजार कर रहा है। खैर हमारी तरफ से मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी को उनकी नई जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाई। 

 


    

Content Writer

Smita Sharma