Cuteness Overloaded: मानसी शर्मा ने 1 महीने बाद दिखाई बेटी की झलक, टोकरी में सुकून से सोई दिखीं  हंसराज हंस की पोती Mizrab

11/8/2023 12:23:54 PM

मुंबई: सिंगर हंसराज हंस की बहू और छोटी सरदारनी फेम मानसी शर्मा इसी साल दूसरी बार मां बनीं।  मानसी शर्मा ने 16 सितंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। नन्हीं परी के आने के बाद से मानसी और युवराज हंस की लाइफ में ढेर सारी खुशियों का आगमन हो गया। कपल ने अपनी नन्हीं परी का नाम Mizrab रखा। मिजराब के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हो गया।

तब से उनके फैंस उनकी बेटी का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है।  Mizrab के जन्म के लगभग 1 महीने बाद कपल ने अपनी लाडली के चेहरे को फैंस को दिखाया। मानसी ने अपनी बेटी के पहले फोटोशूट की एक प्यारी फोटो शेयर की।

सामने आई तस्वीर नन्हीं परी व्हाइट कपड़ों में बेहद प्यार लग रही है। बेबी डॉल टोकरी में लेटी हुई नींद में लीन नजर आ रही थी। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि मिजराब की पहली झलक वाकई बेहद प्यारी थी जिसने अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत लिया।

दरअसल, को मानसी शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन होस्ट किया और फैंस की रिक्वेस्ट पर अपनी लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्सों का खुलासा किया। इसी दौरान फैंस ने पूछा कि वह मिजराब का फेस कब रिवील करेंगी। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के पहले फोटोशूट की एक प्यारी फोटो शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BabyBless Decor, Events & Shoots (@babybless.in)

मानसी शर्मा ने 21 फरवरी 2019 को एक ग्रैंड सेरेमनी में पंजाबी एक्टर व सिंगर युवराज हंस से शादी की थी। इसके बाद 2020 में कपल ने अपने बेटे ह्रदय युवराज हंस का वेलकम किया था। अब, 16 सितंबर 2023 को उनकी बेटी मिजराब के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हो गया।

Content Writer

Smita Sharma