शिल्पा शेट्टी को बादाम खाते देख मनोज ने कसा तंज- ''बुद्धि इसे खाने से नहीं बल्कि धोखे खाने से आती है''

12/8/2021 11:39:42 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने लुक और काम के अलावा अपने मज़ाकिया अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार वो अपने मजाकिया अंदाज से लोगों की बोलती बंद कर चुकी है। हाल ही में एक बार फिर शिल्पा ने कुछ ऐसा ही किया, जिसका वीडियो एक्ट्रेस खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 

दरअसल, टीवी शो इंडिया गोट टैलेंट के सेट पर शिल्पा शेट्टी हाथ में कटोरी लेकर बड़े मजे से बादाम खा रही थी। इसी बीच उनके पास बैठे मनोज मुंतशिर उन्हें टोकते हुए कहते हैं- 'बुद्धि बादाम खाने से नहीं बल्कि धोखे खाने से आती है'। वहीं शिल्पा भी कहा चुप बैठने वालों में से हैं। उन्होंने हर बार की तरह जोरदार जवाब देते हुए कहा- 'अच्छा आप बादाम धोके नहीं खाते हो इसीलिए....' इसके बाद तो मनोज भी अपना सिर पकड़ कर बैठ जाते हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Manoj Muntashir (@manojmuntashir)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- 'बुद्धि कैसे आती है???' एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


बता दें, शिल्पा शेट्टी इन दिनों टीवी पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (IGT) को जज कर रही हैं और फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News