मनोज तिवारी की बहन का निधन..कनिष्का सोनी ने साजिद खान लेकर किए बड़े खुलासे..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

10/13/2022 5:43:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर साजिद खान बिग बॉस 16 में अपनी एंट्री के बाद लगातार विवादों में हैं। अब हाल ही में सीरियल दीया और बाती हम फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने भी साजिद खान पर बड़े आरोप लगाए हैं और उनकी बिग बॉस के घर में उपस्थिति को लेकर आपत्ति जताई है। वहीं एक्टर और सांसद मनोज तिवारी की बड़ी बहन माया का निधन हो गया है, जिससे वह बड़े सदमे में हैं। एक तरफ करवा चौथ के त्योहार को लेकर बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस काफी उत्साहित है। वह हाथों में मेहंदी रचाकर और सज-संवरकर करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें इन खबरों पर एक नजर...

 

टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने साजिद खान को लेकर किए चौकाने वाले खुलासे 


फिल्ममेकर साजिद खान बिग बॉस 16 में अपनी एंट्री के बाद से ही विवादों में हैं। उन्हें शुरू से ही शो से बाहर करने की मांग की जा रही है। अब तक कई एक्ट्रेसेस साजिद का बिग बॉस में आने को लेकर विरोध कर चुकी हैं। वहीं  अब सीरियल दीया और बाती हम फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने भी साजिद खान पर बड़े आरोप लगाए हैं और उनकी बिग बॉस के घर में उपस्थिति को लेकर आपत्ति जताई है।

 

भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी की बहन माया का निधन 

एक्टर और सांसद मनोज तिवारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की बहन माया का बनारस में निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी है। इस खबर के बाद लोग उन्हें सांत्वना देते नजर आ रहे हैं।

 

करवा चौथ पर Mom To Be देबिना बनर्जी ने लगवाई मेहंदी

 

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। देबिना हर त्योहार का ट्रेडिशनल लुक में मनाती हैं और हर बार फैंस का दिल जीत लेती है। अब जब देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है, तो ऐसे में देबिना इसे सेलिब्रेट करने में कैसे पीछे रह सकती हैं। एक्ट्रेस के हाथों में करवा चौथ की मेहंदी रच चुकी हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

विवादों के बीच फिल्म 'थैंक गॉड' का नया ट्रेलर 'दिवाली' रिलीज


एक्टर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज हुआ था, जो खूब विवादों में आ गया था। फिल्म स्टार्स और मेकर्स पर कायस्थ समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था और फिल्म को बैन करने की मांग भी उठी थी। इन सब विवादों के बीच अब 'थैंक गॉड' का नया ट्रेलर दिवाली रिलीज हो गया है, जिसे खूब देखा जा रहा है।

 

पहले करवाचौथ पर मौनी रॉय ने रचाई 'शिव-पार्वती' वाली मेहंदी 


एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इसी साल की शुरुआत यानि 27 जनवरी को बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी। शादी के बाद उनका यह पहला करवा चौथ है और इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। अपने पहले करवाचौथ पर मौनी ने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचा ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 


शादी के 4 महीनों में ही सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने पर मचे विवाद पर नयनतारा के पति का पोस्ट 

साउथ कपल विग्नेश शिवन और नयनतारा हाल ही में जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने सेरोगेसी के जरिए बच्चों का स्वागत किया है। हालांकि, कई लोग उनके शादी के 4 महीने बाद ही पेरेंट्स बनने की खबर को हज़म नही कर पा रहे हैं और इतनी जल्द पेरेंट बनने पर सवाल उठा रहे हैं। इन सब के बीच हाल ही में विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट किया है, जिसके बाद वह फिर से चर्चा में आ गए हैं।

 

सासू मां नीतू और पति रणबीर संग आलिया की डिनर डेट 


एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली है। इन दिनों वह अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय करते हुए फैमिली संग खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसी बीच बुधवार रात एक्ट्रेस का सासू मां नीतू कपूर और पति रणबीर के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

दुल्हन की तरह सज-संवर कर जरीन खान ने पोस्ट की तस्वीर

13 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की खूब धूम देखने को मिल रही है। स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को करवा चौथ की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच जरीन खान ने भी खूबसूरत पोस्ट शेयर फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News