विंध्याचल धाम में मनोज तिवारी ने करवाया बेटियों का मुंडन, शेयर किया खास वीडियो

4/25/2023 1:19:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी तिवारी मनोज तिवारी ने दिसंबर, 2022 में तीसरी बेटी का स्वागत किया था। जन्म के बाद उन्होंने पत्नी सुरभि तिवारी संग घर में लाडली का जोरदार स्वागत किया था। वहीं अब एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी बेटियों के मुंडन करवा दिए है। इस मौके का उन्होंने फैंस के साथ वीडियो भी शेयर किया है।

बेटियों का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ
मनोज तिवारी हाल ही में पत्नी सुरभि संग मिर्जापुर के साथ विंध्याचल धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी सांविका तिवारी और मनोग्या तिवारी का मुंडन करवाया। वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ''हमारी आराध्य देवी मां विंध्याचल धाम में दो बेटियों सांविका तिवारी और मनोग्या तिवारी का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। तीनों बेटियाँ अपनी दादी के साथ भी अच्छा समय बिताईं..''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी पहले अपनी दोनों बेटियों के साथ खेलते नजर आते हैं। इसके बाद वह पत्नी संग उन्हें विंध्याचल धाम लेकर जाते हैं और फिर उनका मुंडन करवाते हैं। फैंस एक्टर द्वारा शेयर किए इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 

बता दें, सुरभि तिवारी, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। एक्टर का पहली पत्नी रानी के साथ तलाक हो गया है। रानी से मनोज की एक बेटी है, जिसका नाम रीति तिवारी है। साल 2020 में मनोज ने सुरभि के साथ शादी की और उनके घर बेटी ने जन्म लिया। इसके बाद कपल ने 2022 में दूसरी बेटी का स्वागत किया। अब पहली शादी से मिलाकर मनोज तिवारी की तीन बेटिया हैं। 

Content Writer

suman prajapati