खुशखबरीः तीसरी बार पिता बनने जा रहे 51 साल के मनोज तिवारी, धूमधाम से हुई पत्नी सुरभि की गोद भराई

11/22/2022 1:54:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सांसद के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, मनोज तिवारी जल्द ही तीसरे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पत्नी सुरभि तिवारी प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई हुई, जिसका वीडियो एक्टर ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

पत्नी सुरभि के बेबी शावर का वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने कैप्शन में लिखा, "कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते... बस महसूस कर सकते हैं।"

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि की गोद भराई काफी धूमधाम से हुई, जहां कई जानी-मानी हस्तियां भी पहुंची। रेड लहंगे में एक्टर की पत्नी अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस लुक को उन्होंने कानों में झूमके और गले में हैवी जूलरी के साथ कंप्लीट किया। वहीं, मनोज तिवारी ने पेस्टल पिंक शेरवानी में परफेक्ट दिखे। दूसरी ओर उनकी बेटी सान्विका भी अपने मम्मी-पापा की गोद में हंसती हुई नजर आ रही है। 


बता दें, मनोज तिवारी अपनी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी से तीसरे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं। सुरभि से पहले उनकी शादी रानी तिवारी से हो चुकी है। हालांकि कुछ साल पहले दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी से एक्टर को एक बेटी है, जिनका नाम रीति तिवारी है। वहीं तलाक के बाद मनोज ने साल 2020 में सुरभि संग दूसरी शादी रचाई, जिससे उनको बेटी सान्विका हुई। अब ये कपल फिर से एक बार पेरेंट्स बनने जा रहा है। यह एक्टर का तीसरा बच्चा होगा, जबकि सुरभि की यह दूसरी संतान होगी।


 

 

Content Writer

suman prajapati