मनोज तिवारी की छोटी बेटी का हुआ नामकरण, सौतेली बहन रीति ने दिया नन्हीं परी को ये प्यारा सा नाम

1/22/2021 3:37:25 PM

मुंबई: एक्टर और  बीजेपी नेता मनोज तिवारी के घर हाल ही में किलकारी गूंजी। इस बात की जानकारी खुद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसी बीच अब मनोज तिवारी ने अपनी छोटी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है।

दिल्ली में हुए नामकरण समारोह में मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति तिवारी ने अपनी छोटी बहन के लिए ये नाम सुझाया। मनोज तिवारी ने लाडली का नाम सांविका रखा है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनोज तिवारी ने बताया कि ऋति ने हमें पहले बता दिया था कि वो छोटी बेटी का नाम सांविका रखेगी और हमने और हमने उसके फैसले की रिस्पेक्ट की। मनोज तिवारी ने आगे कहा-ये देवी लक्ष्मी के अनेक नामों में से एक है। वहीं ऋति भी देवी दुर्गा का ही एक नाम है। तो अब मेरी जिंदगी में दो देवियां हैं। 

इसके साथ-साथ मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी पर भी बात की और बताया कि किस तरह उनकी बड़ी बेटी श्रुति ने उनकी दूसरी शादी में सबसे बड़ा योगदान दिया। मनोज ने कहा- मैं सुरभि को 2015 से जानता हूं, वो ऋति की केयरटेकर थीं। मेरी बेटी ही वो कारण है जिसकी वजह से मैंने दूसरी बार शादी की। श्रुति ने ही मुझे इस शादी के लिए राजी किया ।

इससे पहले उनका विवाह रानी से हुआ था जो लंबे समय तक इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह पांडे के मैनेजर रहे अरुण पांडे की बहन हैं। दोनों के बीच अनबन मनोज तिवारी के बिग बॉस जाने और श्वेता तिवारी से उनकी नजदीकियों के चलते आई थी।

Smita Sharma